French-Fries

French Fries (फ्रेंच फ्राइज)

By in Breakfast, Snacks on April 12, 2018

फ्रेंच फ्राइज एक ऐसा स्नैक है जो की हर एक घर में आराम से बन सकता है परन्तु हम इसे रेस्ट्रॉन्ट में ही अधिकतर खाते हैं | फ्रेंच फ्राइज बहुत ही स्वादिष्ट और मज़ेदार सामग्री है जो की बच्चे और वृद दोनों पसंद करते हैं | तो आइये आज हम फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि पर नज़र डालते हैं |

सामग्री :
4 बड़े आलू
1-2 टीएसपी नमक
पानी (उबालने के लिए)
फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि :
आलू को छील के पानी में डाल दीजिये च्यूंकि आलू बिना पानी के काला पड़ जाता है | इन आलू को हमें बराबर आकारों में काटना पड़ेगा, इसके लिए आप फ्रेंच फ्राइज कटर का इस्तेमाल कर सकते हैं, या चाकू का प्रयोग कर बराबर आकर में आलू को काट सकते हैं |
साथ में ही पानी को बर्तन में लेले और १ टीएसपी नमक डालके उबाल ले | जैसे  ही पानी उबालने लग जाए कटे हुए आलू  टुकड़ों को पानी में डाल दे | उन्हें उबलने दें जब तक आलू टुकड़े थोड़े नरम न हो जाए | पानी सहित आलू  टुकड़ो को 7 मिनट तक ढक कर रख दें |
7 मिनट बाद पानी से आलू निकाल लीजिये और उन्हें कपडे से पोंछ दे | इसके बाद आलू को 1 घंटे तक फ्रीजर में रख दीजिये, ताकि वह अच्छी तरह जम जाए | 1 घंटे बाद इन्हे बहार रख दें |
अब कढ़ाई में तेल डालें और अच्छी तरह गरम कर लें | इस कढ़ाई में आलू  डालें और हल्का सा तल के चन्नी में निकाल दें | अभी हम आलू को डीप फ्राई नहीं करेंगे | तले हुए आलू को ठंडा होने दीजिये, परंतु तेल को गरम बनाये रखिये | 10 मिनट बाद आलू को फिरसे गरम तेल में डालें और अब उन्हें डीप फ्राई करें | जब वह लाइट ब्राउन के होने लगें उन्हें चन्नी में निकाल कर बर्तन में रख लें |
यह रहे आपकी फवौरिट गरमा गरम फ्रेंच फ्राइज ! बड़े क्रिस्प टेस्टी और मज़ेदार फ्रेंच फ्राइज का मज़ा आप अपनी मन पसंद हरी चटनी या टोमेटो केचप के साथ उठा सकते हैं |
आशा है आपको हमारी रेसिपी पसंद आयी | अपनी कीमती टिपण्णी आप हमें recipe4kitchen@gmail.com में भेज सकते हैं | धन्यवाद |
Share on FacebookShare on Google+Tweet about this on TwitterShare on LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Powered By CodeoDesk Technologies Pvt. Ltd.